फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The building of New Primary Health Center Lakshmipur is in a dilapidated condition.

Kushinagar News: न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का भवन बदहाल

Tue, 12 Aug 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The building of New Primary Health Center Lakshmipur is in a dilapidated condition.
महराजगंज। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का भवन बदहाल हो गया है जिससे यहां आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा रानीपुर में स्थित न्यू पीएचसी लक्ष्मीपुर का भवन पुरी तरह जर्जर हो गया है। अस्पताल के दीवारों में दरारें, छत से पानी टपकना और फर्श जगह-जगह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ओपीडी के अलावा अगर किसी मरीज भर्ती करके की नौबत आए तो यह संभव नहीं है। उसे इसके लिए जिला अस्पताल में ही जाना पड़ रहा है। मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि के बावजूद भी अस्पताल में बेड की संख्या बेहद सीमित है। कई मरीजों को फर्श पर ही इलाज के लिए बैठना या लेटना पड़ता है। वर्तमान में यहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वैभव प्रबल, फार्मासिस्ट दिलीप अग्रहरि, वार्ड ब्वाय संदीप श्रीवास्तव, चौकीदार दिलीप, एएनएम पूनम गुप्ता, आशा मंजू, बिंदू तैनात हैं। जानकी ने बताया कि न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन जिम्मेदार इसकी दशा सुधारने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। प्रभारी चिकित्सा डॉ. वैभव प्रबल ने बताया कि अस्पताल के भवन का मरम्मत के लिए सीएमओ को पत्र देकर अवगत कराया गया है। धन मिलने के बाद मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed