फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The annual sports and cultural events at the medical college have concluded.

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन

Mon, 22 Dec 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The annual sports and cultural events at the medical college have concluded.
कुशीनगर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कुशीनगर के प्रांगण में शनिवार को वार्षिक खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, आईएमए अध्यक्ष डॉ. जीपी रा और आईएमए सचिव डॉ. योगेश्वर मद्धेशिया की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों ने कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी न केवल छात्रों का व्यक्तित्व निखारती है, बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना को भी विकसित करती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न खेलों में विजेता टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष 2024-25 और प्रथम वर्ष 2025-26 के विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और कविता प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को जीवंत एवं मनोरंजक बनाया। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार, डीन एकेडमिक्स डॉ. सुभाष गुप्ता, कॉलेज कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. नरोत्तम समदर्शी, खेलकूद के अध्यक्ष डॉ. विशाल प्रसाद एवं सभी विभागाध्यक्ष और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed