फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thailand's consul visited the statue of Lord Buddha

थाईलैंड की वाणिज्य दूत ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया दर्शन

Sat, 03 Jul 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Thailand's consul visited the statue of Lord Buddha
थाईलैंड की वाणिज्य दूत ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया दर्शन
विज्ञापन

चार सदस्यीय दल के साथ कुशीनगर के थाई मंदिर में पूजन के बाद किया अन्न दान
आज भी विशेष पूजा अर्चना में भी शामिल होंगे दल के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। कोलकाता में थाईलैंड की वाणिज्य दूत स्वेय्या शांतिपिटक्स शनिवार को चार सदस्यीय दल के साथ कुशीनगर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन किया। यहां पर उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर व रामाभार स्तूप का विधिवत पूजन किया। उसके बाद थाई मंदिर में जरूरतमंदों में अन्न दान दिया।
शनिवार को करीब तीन बजे कुशीनगर पहुंचीं वाणिज्य दूत ने सबसे पहले मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा की पूजा की। यहां से रामाभार स्तूप पहुंचीं। थाई मंदिर में ही रात्रि विश्राम के बाद यह दल रविवार की सुबह भी विशेष पूजा में शामिल होगा। इसके बाद सड़क मार्ग से वाणिज्य दूत वैशाली के लिए प्रस्थान करेंगी। दल के साथ आए बोधगया थाई मंदिर के फ्रामहा निपोन प्रसेंडिक ने पूजा-पाठ संपन्न कराया। इस दौरान पुरातत्व संरक्षण सहायक शादाब खान, अम्बिकेश त्रिपाठी, विवेक गोंड़, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनुमति से अधिक लोग पहुंच गए थे
थाईलैंड की वाणिज्य दूत के कुशीनगर आगमन के दौरान प्रशासनिक शिथिलता दिखी। रामाभार स्तूप परिसर में प्रवेश के लिए जिला प्रशासन ने सिर्फ चार लोगों की अनुमति दी थी। लेकिन वाणिज्य दूत के प्रवेश के साथ कई अनधिकृत लोग प्रवेश कर गए। वहां, मौजूद पुरातत्व संरक्षण सहायक शादाब खान ने सख्ती दिखाई, तब लोगों को रोका गया। पुरातत्व संरक्षण सहायक ने बताया कि चार लोगों के प्रवेश की अनुमति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed