{"_id":"612679db8ebc3e17183ed461","slug":"teenager-s-body-found-drowned-in-puddle-kushinagar-news-gkp4067376138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में मिला किशोर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरे में डूबे किशोर का शव मिला
15 वर्षीय उसेद दोपहर से ही लापता था
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। श्रीराम जानकी मंदिर के पोखरे में डूबे किशोर की लाश 20 घंटे की तलाश के बाद मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़ी बात यह रही कि स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम जो कार्य नहीं कर सकी, वह दो युवकों ने कर दिखाया।
बीते मंगलवार को दोपहर एक बजे पोखरे के किनारे एक जोड़ी चप्पल मिलने के बाद लोगों ने आशंका जताई थी कि यह शायद किसी शख्स का है और वह पोखरे में डूबा है। पुलिस ने हेतिमपुर, खड्डा से गोताखोरों को बुलाकर दिन में तलाश कराया। शाम को गोरखपुर से एसडीआरएफ (राज्य आपदा राहत बल) टीम पहुंची। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, सीओ पीयूष कांत राय व प्रभारी निरीक्षक रात 12 बजे तक टीम के साथ तलाश कराए, पर सफलता नहीं मिली। शाम को लगभग सात बजे गोला बाजार निवासी आरिफ नेशनल हाइवे पुलिस चौकी पर पहुंचकर बताए कि उनका 15 वर्षीय पुत्र उसेद दोपहर से ही लापता है। रात होने के कारण तलाश अभियान रोक दिया गया। सुबह एसडीआरएफ टीम तलाश अभियान शुरू करने वाली थी कि इससे पूर्व गोला बाजार सब्जी मंडी के थोक व्यवसायी धर्मेंद्र कश्यप और पूर्व सभासद पिंटू रावत ने प्रयास कर दो घंटे की मशक्कत के बाद पुरैनी (कमल) के पत्ते के बीच फंसे किशोर का शव खोजकर बाहर निकाला। लोग युवकों के साहस और सहयोग की प्रशंसा कर रहे हैं। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि नहाते समय गहरे पानी में डूबने से किशोर की मौत हुई है।