फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager from Kushinagar dies in dance competition in Mumbai

मुंबई में डांस प्रतियोगिता के दौरान स्टेज पर ही कुशीनगर की किशोरी की मौत

Thu, 29 Nov 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Updated Thu, 29 Nov 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager from Kushinagar dies in dance competition in Mumbai
मृतक लड़की (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जनपद के विशुनपुरा क्षेत्र के कोकिल पट्टी गांव की किशोरी की बुधवार को मुंबई में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में कार्यक्रम दौरान स्टेज पर गिरकर मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी गमगीन हो गए। परिजनों ने मुंबई में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सोशल मीडिया पर उससे संबंधित 40 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विशुनपुरा क्षेत्र के कोकिल पट्टी गांव निवासी भरत शर्मा चार वर्षों से मुंबई में सैलून चलाते हैं। वह कांदिवली में पत्नी मीरा, पुत्री अनीषा (13), लाडली (10) और शिवानी (8) के साथ रहते हैं। बड़ी पुत्री मनीषा (17) कोकिल पट्टी में रहती है। बताया जाता है कि बुधवार को कांदिवली में स्कूली बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। विजेता को डेढ़ लाख रुपये पुरस्कार मिलना था। बचपन से ही नृत्य में रुचि रखने वाली अनीषा भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थी।
विज्ञापन


अनीषा से पहले किसी अन्य प्रतिभागी का कार्यक्रम था, लेकिन वह तैयार नहीं था। अनीषा ने पहले नृत्य की इच्छा जताई। आयोजकों ने भी उसे इजाजत दे दी। वायरल हो रहे 40 सेकंड के वीडियो में वह डांस के दौरान गिरते हुई दिखती है। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी का अंतिम संस्कार मुंबई में ही कर दिया गया है। जैसे ही यह खबर गांव में पहुंची, तो कोकिलपट्टी में लोग गमगीन हो गए। हर कोई उसके घर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने लगा। उधर, परिजनों के चीत्कार से हर किसी का कलेजा दहल जा रहा है। बुजुर्ग दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल था। बहन मनीषा भी रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। परिजनों के मुताबिक भरत शर्मा परिवार के साथ रविवार को घर आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed