{"_id":"697cfbda3285c7c23a071d64","slug":"teenager-dies-after-getting-entangled-in-belt-of-oil-mill-machine-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153776-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तेल मिल की मशीन के पट्टे में फंसने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तेल मिल की मशीन के पट्टे में फंसने से किशोर की मौत
Sat, 31 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के विजयपुर दक्षिण पट्टी गांव में शुक्रवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर की तेल मिल की मशीन के पट्टे (बेल्ट) में फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि मशीन संचालक मौके से भाग निकला।
मृतक की पहचान राकेश सिंह (13) पुत्र योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राकेश सरसों से तेल निकलवाने के लिए गांव की तेल मिल पर गया था। इसी दौरान चल रही मशीन के पट्टे में उसका शरीर फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दिन में करीब तीन बजे हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद से मशीन मालिक कहीं भाग गया।
विज्ञापन
इस हादसे से पीड़ित परिवार पूरी तरह टूट गया है। राकेश अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसके बड़े भाई की भी ट्रैक्टर हादसे में मौत हो चुकी है। पिता योगेंद्र सिंह दिहाड़ी मजदूर हैं। लगातार दो बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।