फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager converted to Islam, police arrested the accused

Kushinagar News: किशोरी का कराया धर्मांतरण, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Wed, 23 Jul 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teenager converted to Islam, police arrested the accused
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता का नाम बदलवाकर कूटरचित तरीके से आधार कार्ड भी बनवा दिया था। वह किशोरी को लेकर नेपाल भागने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया। केस दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी का नेपाल कनेक्शन खंगाल रही है। इसके लिए उसके मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को आरोपी नौशाद अंसारी ने अपने झांसे में फंसा लिया था। सऊदी अरब में रहते हुए किशोरी से मोबाइल पर बात करता था। मोबाइल व रुपये भेजता था। इसकी जानकारी होने के बाद परिजनों ने किशोरी को मना किया, लेकिन किशोरी घरवालों की बात नहीं मानती थी। कुछ दिन पहले आरोपी नौशाद अंसारी घर आया।
विज्ञापन

इसके बाद मिलना-जुलना दोनों के बीच तेज हो गया। युवक किशोरी का धर्म परिवर्तन करा दिया और नेपाल लेकर भागने की तैयारी में था। इसकी जानकारी होने पर किशोरी की मां ने पुलिस से शिकायत की। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर नौशाद को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी ने नाबालिग का नाम बदलवाकर नूरजहां करा दिया था और इसी नाम से आधार कार्ड भी बनवा लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले सऊदी अरब में काम करता था और अब नेपाल में बसने की योजना थी।


इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (2), 87, 64, 340 (2), 336 (3) के अलावा पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed