फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager attacked by leopard in Kushinagar

Kushinagar News: कुशीनगर में किशोर पर तेंदुए ने किया हमला

Sun, 21 Sep 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 21 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teenager attacked by leopard in Kushinagar
खड्डा (कुशीनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्राम में एक तेंदुए ने किशोर पर शनिवार को हमला कर दिया। पशुओं के लिए खेत में चारा काट रही महिलाओं के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने किशोरी की जान बचाई। घायल किशोर का इलाज महराजगंज जिले के सोहगीबरवा के एक अस्पताल में हुआ। खड्डा थाना क्षेत्र के गंडक नदी के उस पार बसे बाढ़ प्रभावित गांव शिवपुर के रहने वाले पूर्व प्रधान रामकल्प का 12 वर्षीय बेटा अंकुर शनिवार को शाम को करीब 4 बजे गांव के बाहर लड़कों के साथ खेलते हुए नाला की ओर गया था।
विज्ञापन

गांववालों के अनुसार इसी दौरान गन्ने के खेत से तेंदुआ निकला और अंकुर पर हमला कर दिया। तेंदुए का पंजा लगने से अंकुर जख्मी हो गया। उसके सिर पर पंजे से चोट आई है। साथ के बच्चों के शोर मचाने पर कुछ दूरी पर खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही महिलाएं शोर मचाती हुईं पहुंची।
विज्ञापन

शोर सुनकर आस-पास के लोग भी लाठी डंडा लेकर पहुंच गए। इसके बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। घायल अवस्था में किशोर को लोग सोहगीबरवा एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज हुआ। घायल को तुर्कहा सीएचसी लेकर आने का प्रयास परिजन कर रहे हैं। नदी में पानी बढ़ जाने से आने के लिए नाव ही सहारा है। खडडा थाने के शिवपुर चौकी इंचार्ज भानू प्रताप सिंह ने बताया कि तेंदुए ने पंजा मारकर किशोर को घायल किया है। किशोर का इलाज चल रहा है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed