फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   teasing case registered

एसपी के आदेश पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Dec 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
teasing case registered
एसपी के आदेश पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कसया। कुशीनगर भ्रमण के बाद कसया के एक होटल में भोजन करने पहुंचे लोगों व पुलिस कर्मियों के बीच हुई मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पहले ही पुलिस ने पीड़ित पक्ष के सात लोगों के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर रखा है। इसके अलावा चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर तथा दो पुलिस कर्मियों को निलंबित भी किया जा चुका है।
देवरिया जिले के एक परिवार के लोग मंगलवार की शाम को कुशीनगर घूमने आए थे। लौटने से पहले ये लोग कसया के एक होटल में भोजन के लिए पहुंचे थे। वहां पुलिस कर्मियों और इस परिवार के लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छह लोगों को जेल भेज दिया था। जमानत के लिए एसीजेएम कोर्ट कसया में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पीड़ित पक्ष की लड़कियों का बयान दर्ज कराते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए एसपी को प्रकरण की जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया था। पीड़ित परिवार की मौके पर मौजूद रही लड़कियों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर छेड़खानी, मारपीट व गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मामला डीजीपी तक पहुंचने पर बृहस्पतिवार को डीआईजी रेंज राजेश डी मोडक ने भी कसया पहुंचकर संबंधित होटल के कर्मचारियों से बात की और सीओ व एसओ कसया से घटना की जानकारी ली थी। डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने हाईवे चौकी प्रभारी नागेंद्र गोंड़ को लाइन हाजिर करने के अलावा सिपाही रमेश यादव व कमलेश यादव को निलंबित कर दिया था। अब लड़कियों की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ कसया पीयूषकांत राय ने बताया कि दूसरे पक्ष की लड़कियों ने एसपी को तहरीर दी थी। उनके आदेश पर तीन अज्ञात के विरुद्ध छेड़खानी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed