{"_id":"5a43eaaf4f1c1b502b8b6f4c","slug":"teak-wood-found-in-the-chc-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागौन की लकड़ी सीएचसी परिसर में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागौन की लकड़ी सीएचसी परिसर में मिली
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
लकड़ी जब्त कर ले जाते वन अधिकारी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। कुश्ाीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही बुधवार को फिर चर्चा में आ गया, जब सीएचसी परिसर में छिपाकर रखी गई सागौन की लकड़ी को वन विभाग की टीम ने जब्त की। वन विभाग ने यह कार्रवाई सूचना मिलने के आधार पर की। इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीएचसी के निकट ही बड़ी नहर की पटरी से सागौन का विशाल पेड़ काटा गया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह उसी पेड़ की लकड़ी है। परिसर में इसे देखकर अस्पताल के लोगों ने विशुनपुरा पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वहां वन क्षेत्राधिकारी पीएन तिवारी और वन दरोगा शिवजी कुुशवाहा पहुंचे और जांच किया। एक बोटा नहर की पटरी पर भी मिला। वनकर्मियों ने उसे जब्त कर लिया।
उसके बाद वन संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने में जुट गए। अस्पताल की चहारदीवारी पार कराकर कैंपस में रखी लकड़ियों के बारे में किसी स्वास्थ्यकर्मी को जानकारी नहीं हुई, जबकि 20 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल परिसर में भी रहते हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय का कहना था कि जानकारी मिली है। पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वहीं वन क्षेत्राधिकारी पीएन तिवारी ने बताया कि लकड़ी जब्त कर मुक़दमा अज्ञात लोगों पर दर्ज कर लिया गया है।