फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   teacher gave good education children

‘दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराएं शिक्षक’

Mon, 01 Nov 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
teacher gave good education children
‘दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराएं शिक्षक’
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के बीआरसी परिसर में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें विशेष प्रशिक्षक के जरिए दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने और सिखाने के बेहतर उपायों की जानकारी दी गई।
बीईओ अनूप कुमार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करा रहे स्पेशल एजुकेटर पर बड़ी जिम्मेदारी है। क्योंकि ये शिक्षक सामान्य बालकों के स्थान पर दिव्यांग बच्चों को पढ़ाते हैं, जिन्हें न ठीक से दिखाई देता है और न ठीक से सुनाई देता है। कई बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो बोल भी नहीं पाते हैं। इसलिए इन शिक्षकों को अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद जिला समंवयक समेकित शिक्षा बलवंत बहादुर ने स्पेशल एजुकेटर को नेत्रहीन बच्चों के लिए त्रिआयामी मॉडल (विभिन्न प्रकार के), टेक्सटाइल मानचित्र टाइम ग्राफ, फलेनेल बोर्ड, ग्लोब, टेक्सटाइल घड़ी आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल एजुकेटर ने पशु पक्षियों के मॉडल तथा मूक बधिर बच्चों के लिए यातायात के साधन, किचन सेट, सब्जियां, फजल शेप्स विभिन्न प्रकार के पिक्टोरियल, चार्ट हिंदी अंग्रेजी वर्णमाला गिनती पहाड़ा आदि के फ्लैश कार्ड और मॉडल तैयार किए। इस दौरान योगेंद्र राम, रमेश पांडेय, इंद्रजीत यादव, प्रहलाद कुमार, हरि प्रकाश, सरला देवी, संगीता मिश्रा, रीना यादव, जयदीप कुमार, राजेश वर्मा, नागेंद्र चौरसिया, अनूप कुमार, कृष्ण कुमार चौधरी, संजय राय, आनंद सिंह, गिरिजेश प्रताप राव, सुशील मिश्र, मृत्युंजय पांडेय और गौरी शंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed