फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   TB and fever patients will be searched from door to door

घर-घर जाकर खोजे जाएंगे टीबी व बुखार के मरीज

Wed, 22 Jun 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
TB and fever patients will be searched from door to door
घर-घर जाकर खोजे जाएंगे टीबी व बुखार के मरीज
विज्ञापन

पडरौना। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 16 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। दस्तक पखवारा मनाते हुए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान दस विभाग मिलकर संचारी रोगों पर नियंत्रण पाने की कोशिश करेंगे।
यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश पटारिया ने दी। उन्होंने बताया कि बुखार, मलेरिया, चिकनगुनिया, टीबी और कोरोना जैसे संचारी रोगों पर जागरूकता के हथियार से वार किया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग की भूमिका में रहेगा। वेक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ताहिर अली ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह के दौरान जापानी इंसेफलाइटिस (जेई) एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और अन्य रोगों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर जाकर बुखार के रोगियों के साथ-साथ मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, क्षय रोग आदि लक्षण वाले व्यक्तियों को चिह्नित करके उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाएंगी। इस दौरान कुपोषित बच्चों को भी चिह्नित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी तरह का बुखार होने पर प्रशिक्षित चिकित्सक से संपर्क करें। अपने मन से दवा न खाएं और न ही किसी झोलाछाप से इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण लेने के बाद लाइन लिस्टिंग कर एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि ऐसे व्यक्तियों का समय से जांच और उपचार शुरू हो सके।

ये विभाग मिलकर चलाएंगे अभियान
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना विभाग एवं उद्यान विभाग मिलकर अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed