फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tadka massacre staged

Kushinagar News: ताड़का वध का किया मंचन

Fri, 12 Apr 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Tadka massacre staged
गुरवलिया बाजार। सोंदिया बुजुर्ग गांव में चल रहे रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार की रात श्रीराम जन्म, विश्वामित्र यज्ञ और ताड़का वध का मंचन हुआ। इस दौरान जयश्रीराम के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रूद्रप्रताप सिंह, महेंद्र शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, नंदलाल विद्रोही और राजेश मद्धेशिया ने रामलीला मंच का उद्घाटन किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि लोगों को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके बाद शुरू हुए रामलीला मंचन में भगवान राम के जन्म, विश्वामित्र यज्ञ और ताड़का वध का मंचन किया। इस दौरान रामनारायन सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्रेमसागर गुप्ता, रविंद्र सिंह, दिलीप सिंह, विनोद राय, रामनिवास राय, रमेश सिंह, राजन सिंह, देवेंद्र पांडेय, सुभाष सिंह, राजू सिंह, अजीत राय, कैलाश गोंड, गुड्डन शर्मा, मुन्ना सिंह, रामायण सिंह, प्रभाकर पांडेय, पंचानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए हुआ था रामावतार

तुर्कपट्टी। त्रेता युग में रावण के अत्याचारों से पृथ्वी कांप उठी तब धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए विष्णु ने दशरथ के घर राम रूप में जन्म लिया। यदि दशरथ जैसा चरित्र होगा, तो राम जैसी संतान की प्राप्ति अवश्य होगी। ये बातें मानस मर्मज्ञ मंदाकिनी ने कहीं। वे बृहस्पतिवार की दोपहर दिघवापट्टी में भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को श्रीराम रामजन्म की कथा सुना रही थीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या नरेश राजा दशरथ ने पुत्रेष्ठि यज्ञ करवाया। इसके बाद उनके पुत्र के रूप में भगवान विष्णु ने अवतार लिया था। यदि हम राजा दशरथ की तरह बनेंगे, तो हमारे घर भी श्रीराम जैसे पुत्र जन्म लेंगे। इसके लिए अपने को संस्कारी बनाना होगा। बच्चों को भी भगवान राम की कथा की प्रेरणा देनी होंगी। इस दौरान कोमल शर्मा, दिनेश पटेल, राजू पटेल, राधेश्याम विश्वकर्मा, नंदलाल विद्रोही, सुभाष सिंह, भीमल शर्मा, संतों पांडेय, रामप्रवेश शर्मा, नंदकिशोर, चंदन गोंडा, दयानंद शर्मा, रामेश्वर सिंह, महेंद्र दुबे, सुमित्रा देवी, विमला देवी, सुभावती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed