फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sunil gets Tamkuhi, Abhinav gets charge of Kasiya

Kushinagar News: सुनील को तमकुही, अभिनव को मिला कसया का चार्ज

Fri, 26 Sep 2025 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Sep 2025 03:59 AM IST
सार

कुशीनगर में पुलिस प्रशासन ने कई प्रमुख थानों पर नए उपनिरीक्षकों की तैनाती की है। पशु तस्करी में लापरवाही के चलते 25 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए थे। अब मुख्य थानों की कमान युवा और नए चेहरों को सौंपी जा रही है।

विज्ञापन
Sunil gets Tamkuhi, Abhinav gets charge of Kasiya

विस्तार

कुशीनगर। गैर जनपद से आए दो उपनिरीक्षकों को हाईवे से जुड़े मुख्य थाना कसया और तमकुहीराज की थानेदारी सौंपी गई है। पशु तस्करी में लापरवाही और तस्करों से मिलीभगत को लेकर एडीजी मुथा अशोक जैन ने जिले का दौरा कर कुल 25 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया जिसमें दो थानेदार भी शामिल थे, ऐसे में एक सप्ताह से यह दोनों थाने प्रभारी थानाध्यक्षों द्वारा चलाए जा रहे थे। सप्ताह भर से थानेदार विहीन तमकुहीराज और कसया थाने को नए थानेदार मिले हैं। गैर जनपद से आए उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा को तमकुहीराज और उपनिरीक्षक अभिनव मिश्रा को कसया थाने का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

यह दोनों युवा चेहरे हैं। इसके अलावा इंस्पेक्टर अपराध ब्रजेश यादव को तमकुहीराज से अपराध शाखा पुलिस लाइन भेजा गया है। उप निरीक्षक कसया प्रवेंद्र राय को तमकुही में तैनाती दी गई है। सूत्रों के मुताबिक अब थानों पर तैनाती में नए चेहरों को तरजीह दी जा रही है जिनमें कार्य के प्रति विशेष संजीदगी हो। धीरे-धीरे मुख्य थानों और चौकियों की कमान नए हाथों में ही है। पटहेरवा के थानेदार उपनिरीक्षक विनय कुमार मिश्रा, मधुरिया चौकी इंचार्ज ब्रह्म कुमार उपाध्याय, तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, सेवरही थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय, खड्डा थानाध्यक्ष, कुबेरस्थान थानाध्यक्ष, समउर चौकी प्रभारी सहित कई अन्य थानों और चौकियों पर नए चेहरों की ही तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed