{"_id":"6180198e69ecdf31b02a40f4","slug":"sunaina-and-mithathhu-victory-of-turnament-kushinagar-news-gkp4150606135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ मीटर की दौड़ में सुनैना और मिट्ठू अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ मीटर की दौड़ में सुनैना और मिट्ठू अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सौ मीटर की दौड़ में सुनैना और मिट्ठू अव्वल
- रामकोला के जनता इंटर कॉलेज में हुई ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
- ब्लॉक प्रमुख ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत स्तर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बतौर मुख्य अतिथि इसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ने किया।
ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। इसलिए इस तरह के आयोजन में अधिक से अधिक बच्चों को प्रतिभाग करना चाहिए।
शुरुआत खेल ध्वजारोहण एवं मार्च पास्ट की सलामी से हुआ। इसके बाद गत वर्ष के विजेता ने मशाल दौड़ लगाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्राथमिक स्तर की सौ मीटर की बालिकाओं की दौड़ में शालिनी प्रथम, नूर साधना द्वितीय और बालक वर्ग में वीरु प्रथम व राजन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक स्तर पर हुई बालक वर्ग की सौ मीटर की दौड़ में शिवा ने प्रथम व सीपीएन ने द्वितीय और बालिका वर्ग में आंचल यादव ने प्रथम तथा रेखा यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद प्राथमिक स्तर पर हुई दो सौ मीटर की बालिकाओं की दौड़ में सुनैना और बालक वर्ग में मिट्ठू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान श्रीकांत यादव, अमित श्रीवास्तव, बृज मोहन प्रसाद, प्रेमचंद गौतम, अमिताभ त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडेय, डॉ. शंकर दयाल पाठक, संतोष लाल श्रीवास्तव, योगेंद्र शुक्ला, लाल प्रताप सिंह, मुकेश गौंड, उमेश यादव, अवनीश सिंह, वीरेंद्र राव, विश्वजीत सिंह, केशव गोविंद राव, राकेश मणि, परशुराम कन्नौजिया, राजेश सिंह, रियाज खान, हकमुद्दीन, इमरान खान, इंद्रजीत गोविंद राव और जटाशंकर सिंह आदि मौजूद थे।