{"_id":"6488c1d7a0d11d57e90c2714","slug":"students-will-be-hounered-by-amar-ujala-today-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-32-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महावीर चंद्र सम्मान से सम्मानित होंगे दसवीं के 25 और 12वीं के 17 मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महावीर चंद्र सम्मान से सम्मानित होंगे दसवीं के 25 और 12वीं के 17 मेधावी
Wed, 14 Jun 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विकास भवन सभागार में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन और शिक्षा विभाग की तरफ से संयुक्त रूप से सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें दसवीं के 25 और 12वीं के 17 मेधावियों को महावीर चंद्र सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
बुधवार की सुबह 10 बजे से आयोजित इस सम्मान समारोह में डीएम रमेश रंजन, सीडीओ गुंजन द्विवेदी और जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में डीएम और सीडीओ जिले के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देने के बाद होनहारों को संबोधित कर जीवन में सफलता के शीर्ष पर पहुंचने के लिए जरूरी मार्गदर्शन करेंगे।
इस कार्यक्रम में जिले के मेधावियों के अलावा उनके विद्यालयों के प्रधानाचार्य और उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से कार्यक्रम से जुड़ीं सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।