फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students of council schools are giving exams sitting on the ground

Kushinagar News: जमीन पर बैठकर परीक्षा दे रहे परिषदीय स्कूलों के छात्र

Thu, 27 Mar 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Students of council schools are giving exams sitting on the ground
साहबगंज में चटाई पर बैठ कर परीक्षा देते बच्चे।संवाद 
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के दौरान बुधवार को भी परीक्षा में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। कहीं बच्चों ने जमीन पर बैठकर तो कहीं खड़े होकर परीक्षा दी।
विज्ञापन

नगर के प्राथमिक विद्यालय कन्या साहबगंज में 75 पंजीकृत छात्रों में से सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। यहां फर्नीचर की व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों ने जमीन पर बिछाई गई टाट पट्टी पर परीक्षा दिए। एक ही पास कई बच्चे बैठकर परीक्षा देते दिखे। उसमें कुछ बच्चे प्रश्नों के उत्तर दूसरे बच्चों से पूछते दिखे। एक ही शिक्षक दो कमरों में चल रही परीक्षा की निगरानी करती दिखीं। प्रधानाध्यापक सरिता जायसवाल ने बताया फर्नीचर नहीं है। फर्श पक्का है, इसलिए उस पर टाट पट्टी बिछा दी गई है। आज कोई भी बच्चा अनुपस्थित नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed