फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students lock the college gate

छात्रों ने कॉलेज गेट में ताला लगाया

Mon, 16 Aug 2021 09:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Students lock the college gate
छात्रों ने कॉलेज गेट में ताला लगाया
विज्ञापन

प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शांत हुए छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर चार अंबेडकरनगर (मदनपुर) में संचालित धर्मोदय विद्या विहार इंटर कॉलेज के गेट पर ताला बंद कर छात्रों ने कसया-सपहां मार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। सड़क जाम और हंगामे की सूचना पर अफसरों ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं से बातचीत कर मामला सुलझाया।

सोमवार को दिन के करीब 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रा-छात्रा कॉलेज गेट पर पहुंच गए। गेट पर ताला बंद सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। यह विद्यालय ईसाई मिशनरी की तरफ से संचालित है और इंटर तक इसकी मान्यता है। विरोध जता रहे छात्र-छात्राओं का आरोप था कि विद्यालय के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बोर्ड को कम अंक की रिपोर्ट भेजी गई है। कॉलेज के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अधिकतम 65 फीसदी ही अंक मिला है। इसे लेकर उनमें नाराजगी है। छात्रों व अभिभावकों का आरोप है कि कॉलेज के प्रधानाचार्य व दो शिक्षकों ने अंक सुधार कराने का आश्वासन दिया था, समय बीत गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क जाम व कॉलेज गेट पर ताला बंद करने की जानकारी होने पर तहसीलदार मान्धाता सिंह ने पहुंचकर कॉलेज प्रशासन व उग्र छात्रों के बीच बातचीत कराकर जाम खत्म कराया और गेट से ताला खुलवाया। आरोप यह भी है कि विद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं से अधिक शुल्क ले रहा है। इस संबंध में प्रधानाचार्य मैथ्यू का कहना है कि विद्यालय की कोई गलती नहीं है। अंक देने में बोर्ड की तरफ से कमी है। अंक सुधार के लिए बोर्ड में विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रार्थना पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed