फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   state minister and mla reached at martyr home

शहीद के घर राज्यमंत्री, विधायक पहुंचे

Mon, 15 Feb 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 15 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ड्यूटी के दौरान माओवादियों के
विज्ञापन
हमले में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान और देवरिया बाबू गांव के पांडेय छपरा टोला निवासी हरिकेश की शहादत से पूरा गमगीन है।

रविवार को शहीद के घरवालों को ढांढस बंधाने राज्यमंत्री, स्थानीय विधायक समेत अनेक लोग पहुंचे।रामलखन पासवान के 30 वर्षीय पुत्र हरिकेश शनिवार सुबह माओवादियों के हमले में घायल हो गए थे, बाद में शाम को उनकी मौत गई थी। क्षेत्र के युवक के शहीद होने की सूचना पर घर लोगों की भीड़ जुट गई।

रविवार को कृषि, शिक्षा और चिकित्सा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह और क्षेत्रीय विधायक पूर्णमासी देहाती ने शहीद के घर जाकर ढांढस बंधाया।

इस दौरान दोनों परिवार को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहीद का अंतिम संस्कार सम्मान सहित होगा। इसके लिए डीएम से कहा गया है। वहीं शहीद के पिता रामलखन पासवान ने कहा कि उन्हें फक्र है कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ।

यह सुनकर वहां मौजूद कई लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। शहीद के भाई अंबिका ने बताया कि रविवार देररात तक हरिकेश का शव गांव पहुंच जाएगा। इसके बाद सोमवार सुबह कोटिया घाट पर दाहसंस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed