फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   stab to death in kushinagar

सोए मजदूर की चाकू घोंप कर हत्या

Thu, 18 Jul 2019 05:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
stab to death in kushinagar
अमवाखास टोला कपरधिका में दरवाजे पर सो रहे चंचल शाह की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। (फाइल फोटो) - फोटो : KUSHINAGAR
सोए मजदूर की चाकू घोंप कर हत्या
विज्ञापन

हत्या की वजह और हत्यारों के बारे में परिजन नहीं दे पा रहे जानकारी
अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। बरवापट्टी क्षेत्र के अमवाखास के टोला कपरधिका में बुधवार की रात दरवाजे पर सोए मजदूर के गर्दन में चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। परिजनों के शोर पर आसपास के लोग जुट गए। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। घटना की वजह और हत्यारों में बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता पाए। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

बरवापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार, अमवा खास टोला के कपरधिका निवासी 58 वर्षीय चंचल शाह पुत्र सनहु मजदूरी करके परिवार का खर्च उठाते थे। उनके पांच बेटे हैं। तीन बेटे रोजगार के सिलसिले में पंजाब गए हैं। दो घर पर ही रहते हैं। बुधवार रात खाना खाने के बाद चंचल शाह दरवाजे पर चारपाई पर सोए थे। बगल में तख्त पर उनकी पत्नी गुलरी देवी सोई थी। उनकी बड़ी बहू चारपाई के बगल में गिरे खून से लथपथ ससुर को देखकर शोर मचाया। उसके बाद परिजन और आसपास के तमाम लोग जुट गए। लोगों ने देखा तो पता चला कि चंचल शाह की मौत हो चुकी है। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। एसओ श्रीप्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई मोतीचंद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजन भी हत्या की वजह और हत्यारों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्या की वजह और हत्यारों को ढूंढ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed