फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP workers and farmers' party: Akhilesh

पिपराझाम गांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रहाशंकर त्रिपाठी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता किया

Mon, 09 Aug 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
SP workers and farmers' party: Akhilesh
सपा मजदूर और किसानों की पार्टी : अखिलेश
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने कहा कि सपा गरीब, मजदूर और किसानों की पार्टी है। कोरोना संक्रमण काल में लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है। भाजपा को इसकी चिंता नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा आम जनमानस की आवाज बनकर चुनाव में उतरेगी। ये बातें सोमवार को राष्ट्रीय सचिव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी के आवास पर पिपराझाम में कहीं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सपा कार्यकर्ता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे। महंगाई चरम पर है, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर का दाम आए दिन बढ़ रहा है। कोरोना के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं के अभाव में लोगों ने दम तोड़ दिया। भाजपा जुमलेबाजी करती रही। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण सभी वर्ग के लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला है। सपा आम जनमानस की आवाज बनकर चुनाव में उतरेगी। इसके पहले अखिलेश कटियार का हाटा और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के भैंसहा, पकड़िहवा, शामपुर, मंगलपुर, मधवापुर आदि गांवों में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर धीरज सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर पटेल, निकुंज गंगवार, राजेश पांडेय, विवेक सिंह पटेल, हर्ष कटियार, रोहित वर्मा, शादिक अली, सुरेंद्र सिंह, माया लाल, रामनयन सिंह, राजन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

पूर्व प्रधान के निधन पर जताया शोक
अखिलेश कटियार सोमवार को अपने दौरे के दौरान पिपराझाम गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान दुर्गावती के घर पहुंचे। वहां उनके पति देवेंद्र सिंह के निधन पर उन्हें ढांढस बंधाया और शोक संवेदना भी प्रकट की। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed