फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP protests against power cuts and low voltage.

Kushinagar News: बिजली कटौती व लो-वोल्टेज के विरोध में सपा का प्रदर्शन

Thu, 30 Jul 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
SP protests against power cuts and low voltage.
कसया। बिजली घर पर बुधवार को बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्याओं के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा नेता राजेश प्रताप राव ने किया। करीब दो घंटे बाद एसई वाईपी सिंह के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने एसई को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। शिवपुर व टेकुआटार में नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने, अनियमित बिजली कटौती समाप्त कर नियमित आपूर्ति बहाल करने, क्षेत्र के जर्जर व ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को बदलने, क्षमता वृद्धि, पुराने तार-पोल बदलने और सिरसिया खुहिया में हाईटेंशन लाइन को चालू कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

राजेश प्रताप राव ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और जर्जर विद्युत व्यवस्था से आम उपभोक्ता, किसान, व्यापारी और छात्र परेशान हैं। कई स्थानों पर ओवरलोड ट्रांसफार्मर और पुराने तारों के कारण आपूर्ति बाधित रहती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सिकंदर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरंदर प्रताप यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शमशाद उर्फ बौना, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी, प्रसुन्न जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान वाजिद अली, बिरजू, मंटू जायसवाल, अरविंद जायसवाल, आतिफ लारी, राजेंद्र यादव, जितेंद्र कुशवाहा, हरिंद्र यादव, रवि मद्धेशिया, राजेश कुमार, जावेद, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
------
कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
पडरौना। खड्डा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जर्जर तार और पोल की मरम्मत कराकर निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की।
सपा नेता पवन कुमार दुबे ने कहा कि क्षेत्र में बिजली समस्या दिन पर दिन बदहाल होती जा रही है। जर्जर तार और पोल के चलते फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। फाल्ट दूर करने में घंटों लग रहा है। उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र बिजली समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो पार्टी बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी।

पकड़ियार बाजार संवाद के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में जर्जर बिजली तारों और चरमराई व्यवस्था को लेकर सपा नेता फखरुद्दीन अहमद की अगुवाई में कोटवा बिजली घर पर प्रदर्शन कर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों के कारण आए दिन तार टूटकर गिर रहे हैं। लगातार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और मीटर संबंधी समस्याओं से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान अजमूद्दीन, अजहर, विवेक ओझा, रूस्तम, विजय, मनोज, अनुप, ऋषिकेश, योगेंद्र, अनिल, राकेश, अकरम, अफजल, भोला यादव, सहजाद, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed