फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Son filed a case against unknown miscreants

Kushinagar News: बेटे ने अज्ञात बदमाशों पर दर्ज कराया केस

Mon, 10 Jun 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 10 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Son filed a case against unknown miscreants
तमकुहीरोड। परसा उर्फ सिरिसिया के डुमरिया टोला निवासी 50 वर्षीय श्रीकांत सिंह की हत्या के मामले में उनके बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन, किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डुमरिया टोला निवासी 50 वर्षीय श्रीकांत सिंह पांच जून को सुबह थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से साइकिल से निकले थे। लेकिन, शाम तक वह नहीं लौटे। दूसरे दिन छह जून को उनका शव भावपुर जाने वाली सड़क की पुलिया के पास गन्ने के खेत में मिला था। उनके पुत्र अनिल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया गया है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed