{"_id":"62473813b7d1e11bc37c3ff3","slug":"somewhere-the-center-is-closed-farmers-did-not-reach-anywhere-kushinagar-news-gkp4318586174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शुरू हुई गेहूं खरीद, कहीं केंद्र बंद तो कहीं नहीं पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शुरू हुई गेहूं खरीद, कहीं केंद्र बंद तो कहीं नहीं पहुंचे किसान
विज्ञापन
कोरया खिरिया केंद्र किसानों का इंतजार करते अधिकारी।
- फोटो : KUSHINAGAR
जिले में शुरू हुई गेहूं खरीद, कहीं केंद्र बंद तो कहीं नहीं पहुंचे किसान
जिले में बनाए गए हैं 72 क्रय केंद्र, 2015 रुपये निर्धारित है समर्थन मूल्य
कुशीनगर। शुक्रवार से जिले में गेहूं की खरीद शुरू हो गई, लेकिन कई स्थानों पर गेहूं खरीद नहीं हो पाई। कहीं क्रय केंद्र तैयार नहीं हो पाए तो कहीं किसान गेहूूं लेकर नहीं पहुंचे। लिहाजा गेहूं खरीद का पहला दिन उत्साहित करने वाला नहीं रहा।
वर्ष 2022-23 के लिए एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करने का शासन की तरफ से आदेश आया था। इसके लिए खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 29, पीसीयू के दस, यूपीएसएस के चार, नेफेड के 11 और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। जनपद में कुल 72 क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीद शुरू कर दी गई है। सरकार की तरफ से गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये निर्धारित किया गया है, लेकिन पहले ही दिन गेहूं खरीद कई स्थानों पर नहीं हो सकी।
गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड कोरया खिरिया के गुरवलिया स्थित केंद्र पर सचिव संजय शाही मौजूद थे। वह किसानों को समस्याओं के समाधान के लिए सलाह दे रहे थे। उन्होंने बताया कि केंद्र पर खरीदारी से संबंधित सभी सुविधाओं की व्यवस्था कर ली गई है। सिर्फ विभाग की ओर से बोरियां प्राप्त नहीं हुई हैं। क्षेत्र में अभी गेहूं की कटाई न होने के कारण पहले दिन कोई किसान केंद्र पर गेहूं विक्रय के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा स्थित साधन सहकारी समिति महुअवा अहलादपुर को इस बार क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। इससे किसानों में नाराजगी है। समिति के सचिव जहां सेंटर बहाल किए जाने के प्रयास में लगे हैं, वहीं किसानों ने इस क्रय केंद्र को बहाल करने की मांग की है। यदि यह केंद्र संचालित होता तो अहलादपुर, महुअवा, अमवा, पटहेरवा, नरायनपुर, सिंदुरिया, गगलवा, मोगलपुरा सहित कई गांवों के किसानों को सहूलियत मिलेगी।
समिति के सचिव मनोज सिंह का कहना है कि पटहेरवा का भी सेंटर कट गया है। प्रयास किया जा रहा है कि सेंटर पर क्रय शुरू हो जाए। पप्पू राय, ब्रजेश पांडेय, योगेश तिवारी, राकेश कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, जितेंद्र तिवारी, मनोज शर्मा, प्रभु तिवारी आदि किसानों ने पटहेरवा क्रय केंद्र को बहाल करने की मांग की है। डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए 72 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहां तैयारी पूरी है। किसानों से 2,015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा।
तैयारियों के बावजूद नहीं आए किसान
तमकुहीराज। खाद्य विभाग के गोदाम पर स्थापित क्रय केंद्र सहित सभी 12 केंद्रों पर गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी हैं। इसके बावजूद पहले दिन कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। इसका कारण क्षेत्र में फसल की कटाई-मड़ाई में हुई देरी बताई जा रही है।
तमकुहीराज खाद्य विभाग के प्रभारी पंकज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि क्रय केंद्र पर तैयारियां पूरी हैं, लेकिन पहले दिन कोई किसान गेहूं बेंचने नहीं आया। अब तक क्षेत्र में गेहूं की कटाई शुरू नहीं हो सकी है। पिछले वर्ष तहसील क्षेत्र में 21 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। जबकि इस वर्ष मात्र तमकुहीराज, सेवरही, दुदही, कोरया खिरिया, अमवा दिगर, चाफ, राजापाकड़, लछिया, बांसगांव चौरिया, तुर्कपट्टी महुअवां, योगिया, गाजीपुर सहित बारह स्थानों पर ही क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकार ने इस बार गेहूं के समर्थन मूल्य में 40 रुपये की बढ़ोत्तरी करते हुए 1,975 की जगह 2,015 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तय किया है। उन्होंने बताया कि अब तक तहसील क्षेत्र में मात्र 150 किसानों ने ही गेहूूं विक्रय के लिए पंजीकरण कराया है।