फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Solving teacher problems is priority: MLC

शिक्षक समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता : एमएलसी

Tue, 29 Oct 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Solving teacher problems is priority: MLC
पकवा इनार। शिक्षा से जुड़ी समस्याओं का निराकरण कराना प्राथमिकता में है। इसके लिए चाहें जितना भी संघर्ष करना पड़े, मेरे कदम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। शिक्षकों की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इसके लिए शिक्षकों को भी संगठित रहना होगा। हमारी एकता से ही सभी समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन

ये बातें शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कही। वे सोमवार को बुद्ध इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिक्षकों ने उन्होंने कहा कि भविष्य तभी अच्छा होगा, जब सभी लोग संगठित होकर संघर्ष करेंगे। शिक्षक गुणवत्ता परक शिक्षक देकर समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। लेकिन सरकार विद्यालयों के मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। इसके पूर्व शिक्षकों ने उन्हें माला पहनाई और अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया में मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, संरक्षक माध्यमिक शिक्षक संघ ओमप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल दूबे , धर्मेंद्र तिवारी, अवधेश सिंह, गोविंद वर्मा, सुरेश प्रसाद गुप्त, अभिनव प्रताप सिंह, प्रेम कुमार मिश्र, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, राजेश राय, वरुण राय, महेंद्र पांडेय, अनिल दूबे, अमिय त्रिपाठी, अरूण कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed