{"_id":"61a9150590a3b62980190e75","slug":"soldier-accused-of-taking-bribe-of-two-thousand-rupees-kushinagar-news-gkp418466116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाही के लिए बुलाकर चौकी में बैठाया, बाद में दो हजार रुपये लेकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाही के लिए बुलाकर चौकी में बैठाया, बाद में दो हजार रुपये लेकर छोड़ा
विज्ञापन
सिपाही पर दो हजार रुपये घूस लेने का आरोप
तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
सलेमगढ़ (कुशीनगर)। बिहार बार्डर से सटे बहादुरपुर पुलिस चौकी के एक सिपाही पर भाजपा नेता ने दो हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने इसकी शिकायत एसपी से की है। पूरा मामला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है।
भाजपा के सेक्टर प्रभारी व बसडीला बुजुर्ग निवासी राधेश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि तरयासुजान थाने के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने उन्हें तथा गांव के ही रुदल बैठा को एक मुकदमे में गवाही के लिए पुलिस चौकी पर बुलाया था। बाद में उन्हें हिरासत में बैठा दिया गया। पूछने पर सिपाही उग्र हो गया। दो घंटे तक बैठाए रहने के बाद सिपाही को दो हजार रुपये दिए तब जाकर उन्हें छोड़ा। लेकिन रुदल बैठा को छोड़ने को तैयार नहीं था। राधेश्याम श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस चौकी से निकलकर उन्होंने पूरे मामले की जानकारी मोबाइल से एसपी को दिया। इसके कुछ देर बाद रूदल बैठा को भी छोड़ा गया। यह घटना सोशल मिडिया में चर्चा में है।
इस संबंध में सीओ फूलचंद कन्नौजिया ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। अगर घटना सही मिली तो सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।