फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   social distancing maintained during namaz of eid

घर में पढ़ी गई बकरीद की नमाज, बाहर सुरक्षा कड़ी

Sat, 01 Aug 2020 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
social distancing maintained during namaz of eid
पडरौना नगर में अपने घर में बकरीद की नमाज अदा करते नमाजी। - फोटो : KUSHINAGAR
पडरौना। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बकरीद मनाई और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया पर मुबारकबाद देने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। डीएम और एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ नगर समेत कई प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण का असर त्योहारों पर भी पड़ रहा है। इस बार लोगों ने घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बकरीद की नमाज अदा की। न दुकानें खुलीं और न ही सड़कों पर भीड़ दिखी। बकरीद की दावतों पर भी बहुत कम लोग जाते दिखे। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी व एसपी विनोद कुमार मिश्र ने सीओ सदर फूलचंद कन्नौजिया एवं कोतवाल पवन कुमार सिंह के साथ पडरौना शहर समेत आस पास के क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की। इसी तरह अन्य इलाकों में भी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
विज्ञापन

उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, कोरोना के संक्रमण को देखते हुए करमैनी, जवार, देवरिया वृत, सपहीं, खलवापट्टी, उजारनाथ, गगलवा, लोहलंगड़ी, सेंदुरिया बुजुर्ग, मोगलपुरा, कुचिया मठिया सहित अनेक गांवों में बकरीद की नमाज घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अदा की गई। लोगों ने कोरोना महामारी से अवाम की हिफाजत की दुआ मांगी। पुलिस प्रशासन इन क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिद पर भीड़ जुटने की सूचना पर पहुंची पुलिस
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक गांव की जामा मस्जिद में शनिवार की सुबह किसी ने भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों के बकरीद की नमाज अदा करने की सूचना दी। लेकिन पुलिस पहुंची तो केवल पांच लोग ही मिले। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि मजीबुल होदा ने बताया कि किसी ने गलत सूचना दी थी। लोगों ने अपने घर में ही नमाज अदा की है। एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। लेकिन इस तरह का कोई बात नहीं थी।
कोरोना महामारी से हिफाजत के लिए दुआ मांगी
तमकुहीरोड/समउर बाजार। सेवरही क्षेत्र में मुल्क व अवाम की सलामती तथा कोरोना से मुक्ति की दुआएं मांगी। इसी के साथ तीन दिन तक चलने वाले कुरबानी का सिलसिला शुरू हो गया। पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। मस्जिदों और ईदगाहों में सन्नाटा पसरा रहा। सेवरही क्षेत्र के पकड़ियार पूरबपट्टी, मेहदिया, दाहूगंज, पिपरा मुस्तकिल अगरवा, कतौरा, दुबौली, बभनौली, विशुनपूरा, भटवलिया, भुलिया बाजार, सुमही संतपट्टी, बेलवारीपट्टी, सिराज नगर, रकबा दुलमा पट्टी, परसा उर्फ सिरसिया, तुर्कवलिया, पुरानी बाजार, टिकुलिया, गौरी नरोत्तम, चखनी और सुमही संग्राम सहित अन्य गांवो में भी बकरीद मनाई गई।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, पूर्व विधायक कासिम अली, सपा नेता मधुरश्याम राय, चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल सहित मौलाना इकबाल अमजदी, कारी जिकरुल्लाह, मदरसा दारुल इशायत के प्रबंधक शाकिर अली, सफदर हुसेन खान, मोहम्मद शमीम, सगीर आलम, जाकिर हुसैन, अशरफ अली सहित अन्य लोगों ने बकरीद की मुबारकबाद दी।

पिपरा कनक, गंगुआ, मठिया, मंगुरी पट्टी, मीर बिहार, कोटवा, धुसवा, बोदा टोला, हसनपुरा, चैनपट्टी, गगलवा सहित अन्य गांवों में लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को फोन पर बकरीद की मुबारकबाद दी। प्रधान प्रतिनिधि मजीबुल होदा, आलमगीर खान व क्षेत्र पंचायत सदस्य नईम अहमद नेा बताया कि नमाज के दौरान कोरोना महामारी से आवाम की हिफाजत के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed