फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sleeping DJ operator stabbed, condition critical

Kushinagar News: सो रहे डीजे संचालक को घोंपा चाकू, हालत गंभीर

Wed, 24 Apr 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Apr 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Sleeping DJ operator stabbed, condition critical
पिपराघाट। बरात में डीजे बजाने के बाद सो रहे संचालक पर दो युवकों ने चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल डीजे संचालक का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। सूचना के बाद भी रात को तरयासुजान पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

थाना तरया सुजान थाना क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी गुड्डू मल्लाह के घर बेटी की बरात आई थी। शादी में रकबा जंगलीपट्टी गांव निवासी 18 वर्षीय त्रिकेश कुशवाहा डीजे लेकर गया था। आधी रात तक डीजे बजाया। इस दौरान कुछ युवकों से मनपसंद संगीत बजाने को लेकर कहासुनी भी हुई। इसके बाद त्रिकेश डीजे बंद कर जनरेटर के पास चारपाई पर सो गया। रात करीब 3 बजे दो युवकों ने सो रहे डीजे संचालक त्रिकेश पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग घायल त्रिकेश को तमकुहीराज सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टर ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पेट में जख्म ज्यादा होने पर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित के पिता दयानंद कुशवाहा ने बताया कि रात को ही तरायासुजान पुलिस को सूचना दी गई थी। लेकिन, पुलिस नहीं पहुंची। जिन युवकों पर चाकू मारने का आरोप लगा है। वे पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं। सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed