{"_id":"6573735446333f5b8209f544","slug":"six-huts-burnt-in-fire-one-calf-and-26-goats-died-due-to-scorching-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9022-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आग में जलीं छह झोपड़ियां, झुलसने से एक बछड़ा और 26 बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आग में जलीं छह झोपड़ियां, झुलसने से एक बछड़ा और 26 बकरियों की मौत
विज्ञापन
चौबया पटखौली गांव में आग लगने से जली झोपड़ी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवापट्टी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौबेया पटखौली पूर्व टोला में बृहस्पतिवार की रात एक झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोगों को जानकारी हुई उससे पहले आग की लपटें आसपास की पांच झोपड़ियों तक पहुंच गई। इससे इनमें बंधा एक बछड़ा और 26 बकरियों की झुलस कर मौत हो गई।
गांव के जवाहर की झोपड़ी में बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे आग लग गई। उस समय उनके परिवार के लोग सो रहे थे। आग लगने की जानकारी उन्हें जब तक होती, उससे पहले आग ने विकराल रूप लेकर आग की लपटें आगल-बगल के हीरा, दुखी, कुमरेश, प्रकाश और किशोर की झोपड़िययों को भी आगोश में ले लिया। इनमें सो रहे लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। आग लगने का शाेर सुनकर एकत्र हुए गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन उन झोपड़ियों में बंधा एक बछड़ा और 26 बकरियां गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। कुछ देर बाद इन सभी पशुओं की मौत हो गई।
इसके अलावा आग की चपेट में आने से इसमें रखा राशन, बाइक, कपड़ा आदि जलकर नष्ट हो गया। शुक्रवार की सुबह पहुंचे दुदही कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष वकील गुप्ता ने हलका लेखपाल विकास कुशवाहा को बुलाकर आग से हुई क्षति का आकलन करवाया। इसके बाद लेखपाल ने इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही।