{"_id":"6a0cd08968e6ffda3e02bbc9","slug":"six-contract-educators-became-special-teachers-the-office-was-bustling-late-into-the-night-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-160153-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छह संविदा एजुकेटर बने विशेष शिक्षक, कार्यालय में देर रात रही चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छह संविदा एजुकेटर बने विशेष शिक्षक, कार्यालय में देर रात रही चहल-पहल
Wed, 20 May 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सोमवार की देर रात जिले में संविदा पर तैनात छह स्पेशल एजुकेटरों को विशेष शिक्षक के पद पर नियुक्त कर दिया गया। देर शाम करीब नौ बजे तक कार्यालय खोलकर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे बीएसए कार्यालय परिसर में हलचल बनी रही।
जानकारी के अनुसार, रजनीश कुमार पांडेय बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शासन ने छह सितंबर 2025 को जिले में पात्र स्पेशल एजेकुटरों को विशेष शिक्षक के रूप में तैनात करने के निर्देश दिए। शासन की तरफ से मिले निर्देश का अनुपालन कर स्क्रीनिंग समिति की संस्तुति पर जिले के छह संविदा स्पेशल एजुकेटरों को विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन) पद पर नियुक्ति की अनुमति प्रदान की गई थी।
नियुक्त किए गए शिक्षकों में अरुण कुमार मिश्र, प्रहलाद कुमार और सुभाष चंद्र को प्राथमिक विद्यालयों में विशेष शिक्षक के रूप में तैनाती दी गई है। अरविंद कुमार, इंद्रजीत यादव और विजय कुमार चौधरी को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विशेष शिक्षक बनाया गया है। इस संबंध में बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि शासन की तरफ से मिले निर्देश का पालन करते हुए संविदा पर कार्यरत स्पेशल एजुकेटरों को विशेष शिक्षक के रूप में तैनाती दी गई है। देर रात तक नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के साथ नवनियुक्त शिक्षकों में उत्साह देखा गया।