फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sir! Manbadh ran away with his daughter again, the inspector chased him away from the police station

Kushinagar News: साहब! बेटी को दोबारा लेकर भाग गए मनबढ़, थाने से दरोगा ने खदेड़ा

Sun, 15 Oct 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sir! Manbadh ran away with his daughter again, the inspector chased him away from the police station
-एसपी को शिकायती पत्र देकर विशुनपुरा थाने में तैनात दरोगा की कार्यशैली पर उठाए सवाल
विज्ञापन



पडरौना। पुलिस की उदासीनता से आरोपी किशोरी को दोबारा भगा ले गए। पहली बार भगाई गई किशोरी को एक सप्ताह बाद पुलिस ने घरवालों को थाने में बुलाकर सुपुर्द कर दिया था। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराना उचित नहीं समझा। सिर्फ केस दर्ज होने की खानापूर्ति हो सकी। इससे आरोपियों का दुस्साहस बढ़ गया और दोबारा किशोरी को युवक भगा ले गए। थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे पिता को एक दरोगा ने डांट कर भगा दिया। पीड़ित ने शनिवार को एसपी से मिलकर न्याय की मांग करते हुए दरोगा की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पड़ोसी गांव के तीन युवक अगस्त माह में बहला फुसलाकर भगा ले गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों पर केस दर्ज किया। एक सप्ताह बाद पुलिस ने किशोरी को घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार पर आरोपी युवक केस वापस करने के लिए दबाव बनाने लगे। इसकी जानकारी थाने के दरोगा को किशोरी के पिता ने दिया, लेकिन दरोगा ने इनकी बातों को अनसुना कर दिया। घरवालों को कहने के बाद भी पुलिस किशोरी का मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया और न ही एक भी आरोपी को गिरफ्तार किया। यहीं वजह थी कि 8 अक्तूबर को दोबारा किशोरी को तीनों युवक भगा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसकी शिकायत लेकर किशोरी के पिता थाने पहुंचे तो दरोगा ने डांटकर भगा दिया। अभी तक किशोरी को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। एसपी से मिलकर पीड़ित परिवार विशुनपुरा थाने में तैनात दरोगा की कार्यशैली और बेटी को भगाने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

विशुनपुरा थाने के इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान का कहना है कि पहली बार किशोरी भागी थी तो केस दर्ज किया गया है। लेकिन मेडिकल परीक्षण नहीं कराए और ना ही किशोरी का बयान दर्ज हुआ। पीड़ित को थाने से डांटकर भगाने की जानकारी नहीं है। किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed