{"_id":"627aa2acb07fe46c2460f8dd","slug":"show-cause-notice-to-anm-and-asha-kushinagar-news-gkp43641038","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम एवं आशा को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम एवं आशा को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
एएनएम एवं आशा को कारण बताओ नोटिस
आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में निडिल एवं सिरिंज मिलने का मामला
तमकुहीराज(कुशीनगर)। विकास खंड के पगरा पड़री गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कोविड टीकाकरण शिविर के दौरान उपयोग की गईं निडिल एवं सिरिंज को खुले परिसर में फेंके जाने के मामले में विभागीय जांच पूरी हो गई है। तमकुहीराज सीएचसी के अधीक्षक ने एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आंगनबाड़ी केंद्र पगरा पड़री में कई माह पूर्व कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए शिविर लगाया गया था। आरोप है कि स्वास्थ्यकर्मियों ने लापरवाही बरतते हुए शिविर में प्रयोग की गईं निडिल एवं सिरिंज को वहीं खुले परिसर में फेंक दिया था। कुछ बच्चे जब उन सिरिंज को खेलने के लिए घर ले गए तो अभिभावको को इसकी जानकारी हुई। ‘अमर उजाला’ ने सोमवार के अपने अंक में ‘आंगनबाड़ी केंद्र में फेंकीं मिलीं निडिल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। तत्काल कर्मचारी भेजकर वहां पड़ीं सिरिंज एवं निडिल हटवा दिए।
तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि इस मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एएनएम सीमा सिंह एवं आशा कार्यकर्ता देवांती देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।