फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shopkeeper Alleges Scooty Was Set on Fire

Kushinagar News: दुकानदार ने लगाया स्कूटी जलाने का आरोप

Fri, 10 Apr 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper Alleges Scooty Was Set on Fire
कप्तानगंज। कस्बा के एक मिठाई के दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने अज्ञात युवक पर पेट्रोल डाल कर स्कूटी जलाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बा के सुभारूर चौक निवासी कृष्णा गुप्ता ने बताया कि वे कस्बा के स्टेट बैंक के पास मिठाई की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बुधवार की रात करीब 11 दुकान बंद किए और अपनी स्कूटी दुकान के पास एक बाइक रिपेयरिंग की एक दुकान के सामने टीन शेड में खड़ी कर दुकान में सोने चले गए। रात करीब 11:30 बजे से लोगों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी स्कूटी जल रही है। जब तक वह बाहर आए तब तक स्कूटी पूरी तरह जल गई थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में 11:20 बजे एक युवक हाथ में पेट्रोल ले कर आते दिखाई दे रहा है। इस संबंध में एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई है। अगल-बगल लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed