फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shop opened in Gandhi Park, Ambedkar Park in bad shape

गांधी पार्क में खुल गई दुकान, आंबेडकर पार्क बदहाल

Sun, 31 Jul 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shop opened in Gandhi Park, Ambedkar Park in bad shape
पडरौना नगर के पार्क में काटकर छोड़ दी गईं झाड़ियां। - फोटो : KUSHINAGAR
गांधी पार्क में खुल गई दुकान, आंबेडकर पार्क बदहाल
विज्ञापन

नगर के आवास विकास कॉलोनी में पार्कों की हालत खस्ताहाल
- कॉलोनी में छोटे-छोटे पार्क पर बदहाली के शिकार, सुबह सड़क पर टहलते हैं लोग
पडरौना। नगर के गांधी पार्क में फॉस्ट फूड की दुकान चल रही है, तो आंबेडकर पार्क देखरेख के अभाव में बदहाल होता जा रहा है। आवास विकास कॉलोनी में पार्क की दशा बिगड़ने लगी है। शहर में ऐसी कोई जगह नहीं, जहां रोज सुबह लोग टहलने जा सकें। शाम को बच्चे खेल सकें। नगर के लोग स्कूल- कॉलेज के मैदान और रेलवे स्टेशन पर टहलने जाते हैं। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि नए पार्क विकसित करने की योजना है।
पडरौना नगर की आबादी करीब सवा लाख है, लेकिन यहां सुबह टहलने वाले लोगों के लिए कोई बड़ा पार्क नहीं है। नगर के आवास विकास कॉलोनी में एक पार्क है। इसमें मोहल्ले के लोग ही टहलते हैं। लेकिन समुचित देखभाल के अभाव में इसकी हालत खराब होने लगी है। पार्क में लगा फौव्वारा खराब हो गया है। झूले टूट गए हैं और रोशनी के लिए लगी लाइट टूटकर लटक रही है। इसके अलावा शहर में नहर के पास दो छोटे-छोटे पार्क हैं। इनमें गांधी पार्क के भीतर फास्ट फूड की दुकान चल रही है। उसके ठीक सामने ही आंबेडकर पार्क है। इस पार्क में ओपेन जिम भी लगाया गया है। आंबेडकर पार्क में लगी सीमेंट की बेंच टूट गई हैं। पार्क में जहां-तहां गंदगी फैली रहती है। पार्क में एक ओर कूड़ा-करकट रखा गया है तो एक तरफ किसी ने लोहे का कबाड़ रख दिया है। ओपेन जिम होने से लोग पार्क में पहुंचते हैं। गंदगी और दुर्व्यवस्था से उन्हें परेशानी होती है। मुख्य सड़क किनारे पार्क होने से दिनभर इसमें लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

नगर के पार्कों की देखभाल की जाती है। यदि कहीं पर कोई कमी मिलेगी तो उसे दूर कराया जाएगा। नए पार्क बनाने के लिए काम चल रहा है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed