फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sex racket busted, 12 including four girls arrested

कुशीनगर: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार युवतियों समेत 12 गिरफ्तार

Thu, 03 Nov 2022 03:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 03:20 PM IST
सार

कुशीनगर जिले के दौरे पर आए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कसया एसएचओ और चौकी इंचार्ज को देह व्यापार होने की सूचना पर फटकार लगाई थी। इस संबंध में 27 अक्तूबर को जिले के दौरे पर आए कृषि मंत्री को सूचना मिली थी। कुशीनगर के होटलों में देह व्यापार किया जा रहा है। इस पर उन्होंने इसे तत्काल बंद कराने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
Sex racket busted, 12 including four girls arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर के एक निजी मैरिज हॉल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश किया। मौके पर आपत्तिजनक वस्तुओं सहित चार महिलाओं व आठ पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। मैरिज हाल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय थाने में कसया सीओ पीयूष कांत राय तथा पडरौना सीओ कुंदन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि देह व्यापार के बारे में सूचना मिली थी। इसी आधार पर कसया सीओ की अगुवाई में कसया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी व टीम ने शुभ शगुन मैरिज हॉल एंड गेस्ट हाउस की तलाशी ली, तो मौके पर होटल के विभिन्न कमरों से आठ पुरुष और चार महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विषम कुमार पुत्र गणेश चंद्र दुबे निवासी शाहपुर थाना गोसाईगंज जिला अयोध्या, सुनील पुत्र मिठाईलाल निवासी कुशमहा टोला निवासी खपरधिकवा थाना श्यामदेउरवा जिला महाराजगंज, मिथिलेश कुमार सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी मरछागर लच्छीराम थाना हथुआ जिला गोपालगंज बिहार, मुन्ना कुमार पुत्र रामनाथ प्रसाद पटेल निवासी मनिछापर थाना हथुआ जिला गोपालगंज बिहार, मनोज कुमार शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा निवासी मरछागर लच्छीराम थाना हथुआ जिला गोपालगंज बिहार, बलिंद्र सिंह पुत्र रामदेव निवासी मरछागर लच्छीराम थाना हथुआ जिला गोपालगंज बिहार, फकरुद्दीन पुत्र अलीन अंसारी निवासी पुरंदरपुर थाना तुर्कपटी जिला कुशीनगर, अभिषेक सिंह पुत्र बैरिस्टर सिंह निवासी गोपालगढ़ थाना कसया जिला कुशीनगर के रूप में हुई है। इनके साथ चार महिलाएं भी पकड़ी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से 17 आपत्तिजनक वस्तुएं, चार टैबलेट दवा, दो खाली सिगरेट का डब्बा, छह बियरकेन, दो स्कार्पियो सहित अन्य सामान मिला है। शुभ शगुन मैरिज हाल एंड गेस्ट हाउस को सील कर मुकदमा किया गया है।


कृषि मंत्री ने एसएचओ को लगाई थी फटकार
कुशीनगर जिले के दौरे पर आए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कसया एसएचओ और चौकी इंचार्ज को देह व्यापार होने की सूचना पर फटकार लगाई थी। इस संबंध में 27 अक्तूबर को जिले के दौरे पर आए कृषि मंत्री को सूचना मिली थी। कुशीनगर के होटलों में देह व्यापार किया जा रहा है। इस पर उन्होंने इसे तत्काल बंद कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed