फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sent home to take plaster money

प्लास्टर के रूपये वसूलने वार्ड ब्वाय को मरीज के घर भेज दिया

Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
sent home to take plaster money
प्लास्टर के रुपये वसूलने वार्ड ब्वाय को मरीज के घर भेज दिया
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल राना प्रताप का हाटा सीएचसी में हुआ था इलाज
आरोप है कि पैर में प्लास्टर लगाने के बदले मांगे गए 24 सौ रुपये
संवाद न्यूज नेटवर्क
हाटा (कुशीनगर)। हाटा कस्बे में बृहस्पतिवार की रात हादसे में घायल हुए व्यक्ति का सीएचसी में उपचार तो हुआ, लेकिन आरोप है कि डॉक्टर ने पैर में प्लास्टर लगाने के एवज में 24 सौ रुपये मांगे। यही नहीं, सुबह रुपये भेजने की बात कहने पर घायल व्यक्ति को घर तो जाने दिया गया, लेकिन जब रुपये नहीं मिले तो डॉक्टर ने अस्पताल के वार्ड ब्वाय को घर भेज दिया। घायल व्यक्ति ने इस मामले की लिखित शिकायत हाटा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी से की है।
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव निवासी राना प्रताप शर्मा बाइक से बृहस्पतिवार की रात किसी काम से हाटा आए थे। वह बाघनाथ चौराहे के पास फोरलेन पार कर रहे थे कि उसी समय चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। लोगों ने उन्हें हाटा सीएचसी पहुंचाया। राना प्रताप के मुताबिक सीएचसी की इमरजेंसी ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर ने पैर की हड्डी में फ्रैक्चर बताया और प्लास्टर कर दिया। राना प्रताप का आरोप है कि प्लास्टर के बदले डॉक्टर ने 24 सौ रुपये की मांग की। डॉक्टर ने उनसे कहा कि अस्पताल में प्लास्टर की कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन उन्होंने अपने पास से इंतजाम कर प्लास्टर बांध दिया है, इसके पैसे देने पड़ेंगे। राना प्रताप ने पैसे न होने की बात कही तो इस शर्त के साथ उन्हें छुट्टी दी गई कि वह घर जाकर 24 सौ रुपये भेजवा देंगे पर जब उन्होंने सुबह रुपये नहीं भेजे तो डॉक्टर ने सरकारी अस्पताल के वार्ड ब्वाय को उनके घर भेज दिया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. वी. प्रसाद का कहना है कि इस मामले की लिखित शिकायत मिली है। डॉक्टर से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने रुपये मांगने से इंकार करते हुए वार्ड ब्वाय को मरीज का हालचाल पूछने के लिए घर भेजने की बात कही। पूरे मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed