{"_id":"68f155fdb540f50e160bfba5","slug":"semra-hardos-team-was-the-champion-dharampur-bujurg-got-the-second-place-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147343-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेमरा हरदो की टीम चैंपियन, धर्मपुर बुजुर्ग को मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेमरा हरदो की टीम चैंपियन, धर्मपुर बुजुर्ग को मिला दूसरा स्थान
Fri, 17 Oct 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के मोतीललहा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इसमें विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त तथा टीम प्रतिस्पर्धाओं में विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में सेमरा हरदो ब्लॉक चैंपियन व धर्मपुर बुजुर्ग दूसरे स्थान पर रहा।
सबसे पहले हुई प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में धर्मपुर बुजुर्ग संध्या प्रथम व देवरिया पांडेय की अनीता दूसरे स्थान पर, 200 मीटर बालिका वर्ग में धर्मपुर बुजुर्ग की पूजा प्रथम व हरैया बुजुर्ग की फरीदा द्वितीय, 400 मीटर के दौड़ में धर्मपुर बुजुर्ग की पूजा प्रथम व देवरिया पांडेय की आंचल राजभर द्वितीय, 600 मीटर की दौड़ में धर्मपुर बुजुर्ग की संध्या प्रथम वह देवरिया पांडेय की आंचल राजभर द्वितीय स्थान पर रही।
श्रुतलेख में सेमरा हरदो की अंतिम गुप्ता प्रथम व बलूचहा की प्रगति दुबे दूसरे स्थान पर रही मानचित्र प्रतियोगिता में सेमरा हरदो की नेहा गुप्ता प्रथम व बेलवा जंगल की नेहा कुशवाहा दूसरे स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग 100 मीटर की दौड़ में बेलवा जंगल के मेराज प्रथम व मोतीललहा के करन द्वितीय, 200 मीटर की दौड़ में हरैया बुजुर्ग के कुंदन प्रथम व मोतीललहा के गुलशन द्वितीय, 400 मीटर की दौड़ में धर्मपुर बुजुर्ग के अमन प्रथम व हरैया बुजुर्ग के अमित द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इन सभी विजेता प्रतिभागियों को बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने पुरस्कृत किया। अंत में बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन रवींद्र नारायण पांडेय व शिवानंद मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, कुंजेश्वर सिंह, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे।