फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Section of unintentional murder will be increased in the case, SDM ordered investigation

Kushinagar News: केस में बढ़ेगी गैर इरादतन हत्या की धारा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Sun, 03 Aug 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Section of unintentional murder will be increased in the case, SDM ordered investigation
पडरौना। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के भिसवा सरकारी गांव में बीस दिन पूर्व दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में इलाज के दौरान एक युवक की मौत शुक्रवार को हो गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद आधी रात को शव को परिजनों ने दफनाया।
विज्ञापन

वहीं पहले से मारपीट के दर्ज मुकदमे में आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ेगी। एसडीएम ने विवादित जमीन की जांच केे लिए निर्देश राजस्वकर्मियों को दिया है। पूरी रात गांव में पुलिस तैनात रही। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के भिसवा सरकारी गांव निवासी 40 वर्षीय इसहाक अली को जमीनी विवाद में 11 जुलाई को पड़ोसियों ने पिटाई कर दिया था। इसमें एक पक्ष के इसहाक अली के सिर में गंभीर चोट लग गई और अचेत हो गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार को इसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव दरवाजे पर शाम करीब 4.30 बजे पहुंचा। दो समुदाय के बीच का मामला होने के चलते पुलिस अलर्ट हो गई और पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। देर रात को शव को पुलिस ने बातचीत कर दफनवा दिया। एसडीएम ने विवादित जमीन की जांच के लिए आदेश दिया है। रविंद्र नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश पुलिस दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed