फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Secretary suspended for misappropriation of funds under the Prime Minister's Housing Scheme

Kushinagar News: प्रधानमंत्री आवास योजना का धन हड़पने के आरोप में सचिव निलंबित

Fri, 26 Sep 2025 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Sep 2025 02:52 AM IST
सार

खडडा के नौतार जंगल गांव में ग्राम विकास अधिकारी उदयभान शर्मा को आवास लाभार्थी के नाम पर 1.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में निलंबित किया गया। मामले की जांच 15 दिन में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Secretary suspended for misappropriation of funds under the Prime Minister's Housing Scheme

विस्तार

खडडा। विकास खंड के नौतार जंगल गांव के आवास लाभार्थी की मृत्यु के बाद दूसरे के खाते में 1.20 लाख रुपये भेजकर हड़पने वाले ग्राम विकास अधिकारी उदयभान शर्मा को तत्काल प्रभाव से जिला विकास अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। खंड विकास अधिकारी हाटा को आरोप पत्र तैयार कर अधिकतम 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नौतार जंगल गांव के लक्ष्मण उर्फ मुसहर ने शिकायत किया था कि उसकी मां मुनिया पत्नी ढेवरी के नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। इसी दौरान मुनिया की मृत्यु हो गई। तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी ने कूटरचना व धोखाधड़ी करते हुए मिलते-जुलते नाम मुनिया देवी पत्नी गोबरी (अपात्र) के नाम एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खोल 31 अक्टूबर 2023 को 40 हजार, 19 दिसंबर 2023 को 70 हजार, 15 जनवरी 2024 को 10 हजार रुपये कुल 1.20 लाख रुपये भेजकर निकाल कर हड़प लिए। इससे वास्तविक लाभार्थी को लाभ से वंचित होना पड़ा। झोपड़ी में गुजर बसर कर रहे वास्तविक मुनिया (मृतक) के वारिस पुत्र लक्ष्मण उर्फ मुसहर ने इसकी शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर पीडी ने जांच किया तो जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाया गया और उदयभान शर्मा को दोषी मानकर कार्रवाई हेतु जिला विकास अधिकारी को पत्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी अरूण कुमार पांडेय ने कार्रवाई करते हुए उदयभान शर्मा को निलंबित कर दिया। उन्हें हाटा विकास खंड से अटैच कर दिया है। हाटा के खंड विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नामित कर अधिकतम 15 दिन के अंदर आरोप पत्र प्रस्तुत करने को कहा है। खंड विकास अधिकारी खड्डा प्रहलाद सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी उदयभान शर्मा के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि आदेश के अनुसार अगली कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed