फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scooty rider dies after collision with bike

बाइक से टक्कर के बाद स्कूटी सवार की मौत

Wed, 22 Jun 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after collision with bike
बाइक से टक्कर के बाद स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के नाउमुंडा चौराहे के पास बुधवार की शाम स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी व बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज जाते समय एक की मौत हो गई।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के भिसवा मठवालगिर निवासी मुन्ना सिंह (32) अपनी पत्नी सुनीता सिंह के साथ स्कूटी से महुआरी स्थित मकान पर काम कराकर वापस गांव जा रहे थे। वे अभी नाउमुंडा चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि सामने से मोनू पासवान की बाइक से टक्कर हो गई। स्कूटी व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने घायलों को सुकरौली पीएचसी पर पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय मुन्ना सिंह की रास्ते मे ही मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed