{"_id":"62813de20f97536d40512713","slug":"satyagraha-postponed-on-the-assurance-of-co-kushinagar-news-gkp4369796193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के आश्वासन पर स्थगित हुआ सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ के आश्वासन पर स्थगित हुआ सत्याग्रह
विज्ञापन
सत्याग्रह स्थल पर ज्ञापन लेते सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया। संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ के आश्वासन पर स्थगित हुआ सत्याग्रह
अशोक रौनियार की मौत के मामले में आरोपितों पर कार्रवाई के लिए चल रहा था आंदोलन
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। कस्बे के युवा व्यवसायी अशोक रौनियार की मौत के मामले में आरोपितों पर कार्रवाई के लिए 11 दिनों से चल रहा सत्याग्रह रविवार देर शाम सीओ के आश्वासन पर स्थगित हो गया। सीओ ने पीड़ित परिवार की एसपी से मोबाइल फोन पर बात कराई। उनके आश्वासन पर सत्याग्रह स्थगित कर दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि 18 मई तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुन: सत्याग्रह शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।
सेवरही के युवा व्यवसायी अशोक रौनियार की 26 मार्च को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दो बार सेवरही पुलिस चौकी का घेराव किया था। न्याय न मिलने पर 11 दिन से सत्याग्रह कर रहा था। इनका सत्याग्रह सेवरही के रामजानकी मंदिर परिसर में चल रहा था।
इस दौरान पूर्वांचल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, दिनेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, विजय रौनियार, राकेश यादव, राजू मद्धेशिया, शुकदेव रौनियार, राहुल गुप्ता, सत्यप्रकाश रौनियार, विकास जायसवाल, अजय गुप्ता, अनुराग मद्धेशिया सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।