फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sarita became champion by winning four gold medals in running competitions

Kushinagar News: दौड़ प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण पदक जीत कर सरिता बनी चैंपियन

Sun, 15 Oct 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sarita became champion by winning four gold medals in running competitions
- फतेह मेमोरियल इंटर काॅलेज के सजरा व काॅजल को भी मिले तीन-तीन स्वर्ण पदक
विज्ञापन



गुरवलिया बाजार। उदित नारायण इंटर काॅलेज पडरौना में आयोजित तीन दिवसीय माध्यमिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण पदक जीते हैं। इसमें जिला चैंपियन सरिता निषाद ने चार, सजरा खातून व काजल शर्मा ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीत है। ये सभी विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस प्रतियोगिता में तमकुहीराज तहसील का प्रतिनिधित्व करते हुए फतेह मेमोरियल इंटर काॅलेज की छात्रा सरिता ने जूनियर बालिका वर्ग (अंडर 17) में तीन किलोमीटर, डेढ़ किलोमीटर, 800 मीटर व 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। सरिता तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में भी चार स्वर्ण पदकों के साथ चैंपियन थी। इसी काॅलेज की छात्रा सजरा खातून ने जूनियर बालिका वर्ग (अंडर 17) के गोलाक्षेपण, भालाक्षेपण व हैमर-थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग (अंडर 17) चक्रक्षेपण में शशि सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग में दुर्गावती ने लंबी कूद, 100 व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। ये सभी खिलाड़ी 25 अक्तूबर से गोरखपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डाॅ. रमेश कुमार सिंह, पीटीआई सत्यप्रकाश प्रधान, धनंजय कुमार मिश्र, बृजेश कुमार ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed