{"_id":"672396ff2c8a7c2ac6022a43","slug":"sardar-patels-birth-anniversary-celebrated-as-unity-day-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-125697-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की जयंती
Thu, 31 Oct 2024 08:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 31 Oct 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के शहीद अमीय नगर में संस्कार संगम की तरफ से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूम में मनाई गई। संगठन के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
मुख्य वक्ता प्राचार्य डाॅ. रविशंकर प्रताप राव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों को एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई थी। एक भारत श्रेष्ठ भारत उनका नारा था। उन्हें आधुनिक अखिल भारतीय सेवाओं का जनक माना जाता है। इसलिए उनकी जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जयंती कार्यक्रम को संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार जैन, दिनेश तिवारी आदि ने संबोधित किया। अंत में संगठन के मंत्री पवन गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राजू मद्धेशिया ने किया। इस दौरान रामनारायण जायसवाल, रमेश मद्धेशिया, धनंजय राव, अमित मिश्रा, कृष्ण मुरारीधर द्विवेदी, सुभाष मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।