फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sanoj set out on a tour of India after traveling 7600 kilometers on foot for 374 days.

Kushinagar News: 374 दिन 7600 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भारत भ्रमण पर निकले सनोज

Tue, 31 Oct 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sanoj set out on a tour of India after traveling 7600 kilometers on foot for 374 days.
पहाड़ी क्षेत्र में पैदल यात्रा के दौरान तिरंगा लहराने वाले सनोज का जगह जगह स्वागत करते लोग। संव
- पीठ पर 25 किलो का वजन और पॉकेट में 3000 रुपए लेकर निकले थे घर से
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के धर्मपुर पर्वत निवासी सनोज कुशवाहा पिछले 21 अक्तबर से पैदल भारत भ्रमण की यात्रा पर हैं। कला, संस्कृतियों के साथ विविधताओं को जानने की उत्सुकता से निकले सनोज एक कई राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुरू से ही कुछ अलग करने की इच्छा रहती है।इससे पहले कोरोना काल में दो वर्षो तक बच्चों को फ्री शिक्षा दिया था।
धर्मपुर पर्वत निवासी सनोज कुमार कुशवाहा पिछले 21 अक्तूबर को अरुणांचल प्रदेश से यात्रा शुरू किया था, जिसके बाद नागालैंड, असम, मणिपुर, बंगाल बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ की यात्रा करते हुए कर्नाटक, केरल, गोवा और इन दिनों महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में यात्रा में हैं। उन्होंने बताया कि संस्कृति और प्रकृति संरक्षण मेरे इस यात्रा का उद्देश्य है। अब तक काफी कुछ सीखने को मिला है। अलग अलग राज्यों के बारे में ग्रामीण स्तर पर काफी भ्रांतियां हैं। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी 2020 में नेपाल, बिहार, कोलकाता और 2021 में ओडिशा, आंध्रप्रदेश होते हुए पैदल भारत भ्रमण करने का प्रयास किया था लेकिन एक बार बंगाल तो एक बार अरुणांचल प्रदेश में तबियत खराब हो गई थी। इससे यात्रा पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि हररोज 30 किलोमीटर चलने का लक्ष्य बनाया हूं।
विज्ञापन






दो वर्षो तक दी थी निशुल्क शिक्षा, अब खोलेंगे विद्यालय



सनोज कुशवाहा एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता किसान हैं। वे हरियाणा के एक डिप्लोमा इन केमिकल इंजीनियरिंग कॉलेज से इंनीनियरिंग कर प्लास्टिक इंजीनियर की नौकरी भी की थी। इस नौकरी को छोड़कर वे दो वर्षों तक बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिए। उनका यह पैदल यात्रा अगले वर्ष जनवरी तक उत्तर प्रदेश में आकर खत्म होगी। उसके बाद विद्यालय खोलकर क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed