{"_id":"633c65ec3fd7e0133c7b8d02","slug":"sandeep-of-gorakhpur-beats-shivam-of-jaunpur-kushinagar-news-gkp452869446","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के संदीप ने जौनपुर के शिवम को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के संदीप ने जौनपुर के शिवम को दी पटखनी
विज्ञापन
जगदेवा में पहलवानों का हाथ मिलवाते विधायक विवेकानंद पांडेय व अन्य।संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
गोरखपुर के संदीप ने जौनपुर के शिवम को दी पटखनी
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के खैरटिया शीतलापुर गांव के वन कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दशहरा पर्व के मौके पर कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा बिहार, गोरखपुर और वाराणसी से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की।
कुश्ती में गोरखपुर के संदीप ने जौनपुर के शिवम को, चकचिंतामणी के रामवतार ने बलुआर के गोविंद को, नेबुआ के गुड्डू ने रामनगर के सोनू को, बेलवा के गुड्डू ने बभनौली के मोहन को, देवतहा के विक्की ने जौनपुर के अमित को, देवतहां के अतुल ने महाराजगंज के सुधीर को पटखनी दी। इसके अलावा कुश्ती में करीब 50 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए।
मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि कुश्ती भारत का पारंपरिक खेल है। इसे जीवंत रखने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी है। कुश्ती में विजय प्रताप कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडेय ने पहलवानों का उत्साहवर्द्धन किया। कुश्ती का संचालन बब्लू कुशवाहा, नुरूएलैन अंसारी और दिनेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान जाकिर अंसारी, केदारनाथ, शम्भू गुप्ता, शांतिश शाही, राकेश यादव, कमलेश पटेल, नितेश चौधरी, महेंद्र पांडेय, महेंद्र कुशवाहा, हरिगोविंद रौनियार, बृजेश मिश्रा, सर्वजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।