फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sampoorn samadhan diwas

भूमि विवाद के मामले में मौके पर जाए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम : डीएम

Sat, 03 Jun 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 03 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
sampoorn samadhan diwas
तमकुहीराज सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनते डीएम रमेश रंजन व एसपी धवल जासवाल।
फोटो है।
विज्ञापन

डीएम और एसपी की मौजूदगी में तमकुहीराज तहसील सभागार में सुनी गई लोगों की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शनिवार को जिले के सभी तहसील सभागारों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें अधिकारियों ने लोगों की फरियाद सुनीं। डीएम और एसपी ने तमकुहीराज तहसील सभागार में लोगों की शिकायतें सुनीं। इसमें डीएम ने अधिकारियों को भूमि विवाद के मामले में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
डीएम की मौजूदगी में कुल 98 मामले दर्ज हुए, जिसमें से आठ मामलों का निस्तारण किया गया।इस दौरान एसपी धवल जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कसया तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, सीओ कुंदन सिंह तहसीलदार मांधाता सिंह की मौजूदगी में शिकायतें सुनीं गई। इसमें कुल 30 मामले आए, जिसमें से राजस्व के पांच मामले मौके पर निस्तारण किए गए।
विज्ञापन

कप्तानगंज कार्यालय के अनुसार तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम व्यास नारायण उमराव और तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इसमें कुल 11 मामले निस्तारण हुए। समाधान दिवस में पहुंचे नंदकिशोर ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया था। कोर्ट के आदेश पर खाली हुआ, लेकिन वे लोग पुन: कब्जा कर लिए हैं। वर्ष 2010 से लगातार तहसील दिवस में शिकायत कर रहा हूं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान नायब तहसीलदार कुंदन सिंह, पूर्ति निरीक्षक बीएन सिंह, मारकंडेय गुप्ता, ईओ अम्बरीश कुमार सिंह, अशोक चौरसिया, विचित्र मणि त्रिपाठी, राहुल दीक्षित, उमेश शाही आदि मौजूद रहे। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम भावना सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 51 मामले दर्ज हुए। इसमें से छह मामले निस्तारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed