फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Salary of 36 inspectors withheld for negligence in investigation

Kushinagar News: विवेचना में लापरवाही पर 36 दरोगाओं का रोका वेतन

Sun, 02 Nov 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Salary of 36 inspectors withheld for negligence in investigation
कुशीनगर। मुकदमे के विवेचना में सुस्ती बरतने वाले 12 थानों पर तैनात 36 विवेचकों का अक्तूबर महीने का वेतन एसपी ने रोक दिया है। इसमें खड्डा के सात और तमकुहीराज के छह दरोगा शामिल हैं। विवेचनाओं के निस्तारण की गई समीक्षा में यह लापरवाही सामने आई। इसमें पशु तस्करी से जुड़े मुकदमे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

थानों पर दर्ज मुकदमे का विवेचना करने में विवेचक की गति काफी सुस्त है। तय समय के अंदर मुकदमों में चार्जशीट दाखिल नहीं कर रहे हैं, इसको लेकर पूर्व में कई बार विवेचकों को चेतावनी भी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद इसके उनकी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया। मुकदमों के निस्तारण नहीं होने से काम अधिक दबाव और पीड़ित को न्याय मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने बताया के समीक्षा के दौरान विवेचकों की लापरवाही सामने आई और काफी दिनों से लंबित विवेचनाओं का निस्तारण नहीं होना पाया गया। इस पर पडरौना कोतवाली पडरौना के एक, जटहा बाजार थाने के तीन, तुर्कपट्टी थाने के दो, रविंद्र नगर धूस थाने के एक, हाटा कोतवाली के एक, पटहेरवा थाने के तीन, तमकुहीराज थाने के छह, चौराखास थाने के पांच, विशुनपुरा के चार, बरवापट्टी के एक, खड्डा थाने के सात, हनुमानगंज के दो विवेचक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed