{"_id":"67913ee96083c4bc13098e04","slug":"rs-1-lakh-fraud-in-the-name-of-sending-abroad-case-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-130709-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर एक लाख की ठगी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर एक लाख की ठगी, केस
Thu, 23 Jan 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बलिया निवासी एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव महुअवा निवासी विद्यासागर पुत्र व्यास गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बलिया जिले के ग्राम बशारीपुर थाना सिकंदरपुर निवासी शमीम अहमद उर्फ कैफ पुत्र सैयद खान ने उसे विदेश भेजने के नाम पर खाते में कई बार में एक लाख सात सौ रुपये ले लिया। रुपये देने के बाद भी विदेश नहीं भेजने की दशा में जब रुपये वापस मांगा तो आरोपन्ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। पुलिस को तहरीर देकर विद्यासागर ने अपने साथ हुए ठगी के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और पैसा वापस कराने की मांग की।
उसकी तहरीर पर पुलिस आरोपी शमीम अहमद उर्फ कैफ पुत्र सैयद खां निवासी बशारीपुर थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उसकी तहरीर पर पुलिस आरोपी शमीम अहमद उर्फ कैफ पुत्र सैयद खां निवासी बशारीपुर थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन