{"_id":"5776a8c54f1c1ba95c79b4d8","slug":"rojedar-performed-namaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजेदारों ने अदा की अलविदा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजेदारों ने अदा की अलविदा की नमाज
kushinagar
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
नमाज
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। अलविदा की नमाज पडरौना नगर सहित जनपद के सभी हिस्सों में स्थित मस्जिदों में पूरी शिद्दत से अदा की गई। रोजेदारों ने देश की तरक्की और अवाम की खुशहाली के लिए मस्जिदों में सजदा किया तथा दुआएं मांगीं। सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे।
पडरौना नगर की जामा मस्जिद, छावनी की मदीना मस्जिद, मुगलपुरा, जमालपुर, नौका टोला, दालमंडी, पोस्टआफिस गली, खिरिया टोला और गोस्वामी तुलसीदास इंटरमीडिएट कॉलेज के निकट स्थित मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। इन मस्जिदों में शुक्रवार को दिन के एक बजे से सवा दो बजे तक तय समय पर रोजेदारों ने नमाज पढ़ी। नगर के छावनी मुहल्ले में स्थित मदीना मस्जिद में कारी यूसुफ और पडरौना की जामा मस्जिद में कारी अफजल ने नमाज पढ़ाई। इस बीच रोजेदारों ने मुल्क की तरक्की और अवाम की खुशहाली की दुआ मांगी। पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय की अगुवाई में पुलिस और पीएसी के जवानों ने सुबह फ्लैगमार्च किया। सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे।