{"_id":"6881366ec6b952a60102b4f4","slug":"rocket-will-be-launched-in-jungle-belt-land-marked-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-142124-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जंगलीपट्टी में होगी राॅकेट की लांचिंग, भूमि चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जंगलीपट्टी में होगी राॅकेट की लांचिंग, भूमि चिह्नित
Thu, 24 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
जंगलीपट्टी में जमीन का चिन्हांकन करते राजस्वकर्मी। स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। जंगलीपट्टी गांव के पास गंडक नदी के किनारे अक्टूबर व नवंबर के बीच इसरो व इन स्पेस की तरफ से मॉडल राकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता होगी। इसके लिए राकेट लांचिंग पैड का निर्माण कराया जायेगा। शासन के निर्देश पर भूमि चिह्नित कर ली गई है। जहां पांच स्थायी प्लेटफाॅर्म के साथ पार्किंग का भी निर्माण होगा, जिसका इसरो की टीम दीर्घकालिक उपयोग करेगी। इसके पहले इसरो द्वारा 14 व 15 जून को जंगलीपट्टी में ही दो राकेट को सफलतापूर्वक लांच किया जा चुका है।
देवरिया के सांसद शशांक माणि त्रिपाठी की पहल पर युवाओं में स्पेस टेक्नोलाॅजी को बढ़ावा दिए जाने को लेकर जंगलीपट्टी गांव में गंडक नदी के किनारे जून में इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा दो राकेट व कैन साइज उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच कराया गया था। जिसमें तीनों विंग के वैज्ञानिकों के साथ सांसद, डीएम, सीडीओ, एसडीएम सहित अनेक लोगों ने हिस्सा लिया था। इसे भविष्य के लिए काफी उपयोगी बताया था। उसी कार्यक्रम के बीच वैज्ञानिकों द्वारा घोषणा की गई थी कि डिपार्टमेंट आफ स्पेस के अंतर्गत कार्यरत इसरो, इन स्पेस और ट्रस्ट टेक इंडिया कंपनी द्वारा गंडक नदी के किनारे आगामी अक्टूबर या नवंबर में इन स्पेस मॉडल राकेट्री केनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश के अलग-अलग संस्थानों से सैकड़ों छात्र भाग लेकर अपने डिजाइन किए गए राकेटों व कैन साइज के उपग्रहों को लांच करेंगे। शासन के निर्देश पर तमकुहीराज तहसील प्रशासन द्वारा राकेट लांचिंग पैड के निर्माण के लिए जंगलीपट्टी व पिपराघाट स्थित गंडक नदी के किनारे भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी। देवरिया के सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी का कहना है कि इसरो द्वारा जारी प्रपत्र के अनुसार इसके लिए गंडक नदी के किनारे पांच स्थायी लांचिंग पैड का निर्माण कराया जाना जरूरी है। जिसका दीर्घकालिक उपयोग इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा किया जायेगा। इसके लिए राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम पिछले कई दिनों से सरकारी भूमि की तलाश में जुटी थी। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम जंगलीपट्टी स्थित गंडक नदी के किनारे पहुंची। सरकारी जमीन को लांचिंग पैड के निर्माण के लिए चिह्नित कर दिया। जिससे जंगलीपट्टी में ही राकेट लांचिंग पैड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।